रायपुर

भारतीय जैन संगठना ने अंतर्राष्ट्रीय फादर्स डे का आयोजन महाराष्ट्र मंडल के सभागार में गया।

रायपुर - भारतीय जैन संगठना के केंद्रीय कार्यालय, पुणे के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय फादर्स डे का आयोजन महाराष्ट्र मंडल के सभागार में दिनांक 14.06.2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात शिखा जी पारख एवं अमिताजी पारख ने मंगलाचरण एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव श्री पंकज जी चोपड़ा ने फादर्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा करना, उनकी आज्ञा का पालन करना तथा उनका सम्मान करना प्रत्येक संतान का धर्म है। उन्होंने सभी से अपने माता-पिता के प्रति कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मनोज जी लुकड़, विजय गंगवाल, राजेंद्र पारख, पुखराज पारख एवं डॉ. अमिताजी पारख ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
 
इस अवसर पर स्थानीय जैन समाज के 75 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठजनो का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित वरिष्ठजनों में श्री वीरचंद जी कात्रेला, श्री राजेंद्र कुमार जी रामपुरिया, श्री सुमेरमल जी पारख, श्री कांतिलाल जी गोलछा, श्री हंसराज जी कोठारी, श्री शिखरचंद जी जैन, श्री प्रकाशचंद जी चोपड़ा, श्री अखेराज जी लुनिया एवं श्री हीरालाल जी झाबक सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
 

कार्यक्रम का सफल संचालन महानगर अध्यक्ष वैभव जी गोलछा ने किया तथा प्रकाश चंदजी चोपड़ा ने आभार व्यक्त किया।