महिला स्व-सहायता समूहों ने लिया नशामुक्त भारत का ये संकल्प…
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसकी आर्थिक स्थिति एवं सामाजिक जीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। महिलाओं को अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाकर युवाओं को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाने समझाइश दी गई।इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अपने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में नशामुक्त भारत की शपथ ली गई।