रायपुर

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में निःशुल्क लीवर फंक्शन टेस्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर में बहुप्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल भाठागांव रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से 15 युवाओं का नि:शुल्क लीवर फंक्शन टेस्ट (LFT)  कराया जाना है। इस आयोजन के पीछे मेडिकल डायरेक्टर डा. विनोद सिंह का मूल उपदेश वर्तमान समय में युवाओं के बीच लीवर संबंधित शिकायतें लगातार आ रही हैं। युवाओं में स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि LFT टेस्ट में यदि कोई परेशानी आती है तो उसके उपरान्त फाइब्रोस्कैन की जांच होती है, जो की एक महंगी जांच है। समस्या आने पर अस्पताल द्वारा तिथि निश्चित करने के उपरान्त फाइब्रो स्कैन की जांच भी नि:शुल्क तौर पर की जाएगी। इस जांच के लिए खाली पेट आना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल भाठागांव  के पीआर दीपक अरोरा से इस नंबर पर  ( 9753344448 ) बात कर सकते है।