सड्डू- मोवा केंद्र की महिलाओं ने हाईटेक आंगनबाड़ी में बांटी पुस्तकें, खाद्य सामग्री
2026-08-05 07:20 PM
169
0- महाराष्ट्र मंडल की एक और महिला केंद्र की नौनिहालों, दिव्यांग बच्चियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरक पहल
रायपुर। नगर निगम रायपुर द्वारा टाटीबंध में निर्मित महतारी सदन में महाराष्ट्र मंडल की ओर से हाईटेक आंगनबाड़ी में बुधवार को सुबह सड्डू- मोवा महिला केंद्र की सदस्यों ने अध्ययन और खाद्य सामग्री का वितरण किया। सड्डू- मोवा केंद्र की विजिट समता कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के सियान गुड़ी- दिव्यांग बालिका विकास गृह प्रकल्प और हाईटेक आंगनबाड़ी में की गई।
सबसे पहले हाईटेक आंगनबाड़ी में महिलाओं ने कहानी और कविता के साथ बच्चों का मनोरंजन किया और गेम्स भी कराया। इस बीच आंगनबाड़ी के नौनिहालों के लिए उन्होंने मेलोडी टॉफी, जेली कैंडी, बिस्कुट आदि उनकी पसंद के टेस्टी आयटम उपहार के रूप में दिए। सड्डू- मोवा महिला केंद्र की टीम हाईटेक आंगनबाड़ी से समता कॉलोनी स्थित दिव्यांग बालिका विकास गृह पहुंचीं। वहां महिलाओं ने दिव्यांग बालिकाओं और सियान गुड़ी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए कॉपी, पेन, मोम, कलर बॉक्स, पेंसिल सेट, पेंसिल पाऊच, सुखा नाश्ता (मुर्रा, चिंवड़ा, चकली, नमकीन, बिस्कुट, नानखटाई, एप्पल और केला) दिया गया।
शुचिता देशमुख, मेघा पोतदार, जया देशमुख, मंजू भंडारी, नमिता शेष और सभी कार्यकर्ताओं को गुलाब के पौधे सम्मानस्वरूप दिए गए। सुमन जोशी की स्मृति में यह पौधे दिए गए, जिसे सियान गुड़ी में लगाने को कहा गया। इस अवसर पर केंद्र की शालिनी जोशी, मनीषा होशंगाबादे, मंजूषा कालकर, उर्वशी उरगांवकर, विशाखा दुबे, जया देशमुख, मधुरा भागवत, दिप्ती मुक्तिबोध, शुभा राजिमवाले सहित अनेक महिलाएं विजिट अभियान में शामिल रहीं।