रायपुर

'किताबी कारवां' बच्चों के लिए इंटरैक्टिव स्टोरी टेलिंग सेशन 8 अगस्त को

रायपुर। राजधानी रायपुर की डॉ. अपराजिता दत्ता शितूत और डॉ. पारुल अग्रवाल ने बच्चों के स्क्रीन टाइम कम करने और उनके लिए इंटरैक्टिव स्टोरी टेलिंग कराने  'किताबी कारवां' अभियान की शुरुआत की। टूलू (Toolo) की 'किताबी कारवां' बच्चों के लिए किताबों की एक रेंटल लाइब्रेरी है, जिसे हर परिवार तक अच्छी किताबें पहुंचाने के मकसद से शुरू किया गया है।

डॉ. पारुल अग्रवाल ने बताया कि 'किताबी कारवां' की ओर से शनिवार, 8 अगस्त को रोटरी क्लब हॉल, जलविहार कॉलोनी, रायपुर में शाम 4 से 6 बजे तक बच्चों के लिए इंटरैक्टिव स्टोरी टेलिंग सेशन का आयोजन किया गया है। यहां बच्चों को ध्यान में रखकर चुनी गई कहानियों की किताबें बच्चों को पढ़ने को मिलेगी। हमारा मकसद बच्चों में पढ़ने की आदत, क्रिएटिविटी, सहानुभूति और खुशी-खुशी सीखने की भावना को बढ़ावा देना है।

डॉ. पारुल अग्रवाल ने बताया कि वीकेंड पर टीवी और मोबाइल बच्चों के अच्छे दोस्त बन जाते है। वीकेंड पर बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करना पैरेट्स के लिए बड़ी चुनौती होती है। 'किताबी कारवां' अपने सदस्यों को रेंट पर एक सप्ताह-15 दिन के  लिए किताबें उपलब्ध कराता है। हमारे पास कुल 2000 किताबें  है। पैरेट्स द्वारा किताबें बुक करने पर हमारी टीम बच्चों क किताब घर पहुंचाकर देती है।  

डॉ. अपराजिता दत्ता शितूत ने कहा कि यहां बच्चे सिर्फ़ कहानियाँ नहीं सुनेंगे बल्कि उन कहानियों को महसूस भी करेंगे, अपनी कल्पनाओं को उड़ान देंगे। बच्चों के लिए यहां मज़ेदार गेम्स का आयोजन भी होगा। यह आयोजन तीन से आठ साल के बच्चों के लिए है।  किताबी कारवाँ लाइब्रेरी के सदस्यों के लिए निःशुल्क है। गैर-सदस्य को प्रति बच्चा 299 रुपये लगेंगे।