रोटरी क्लब ऐलिगेंस का तीज महोत्सव 7 अगस्त को
रायपुर। राजधानी रायपुर की रोटरी क्लब ऐलिगेंस द्वारा ‘म्हारी संस्कृति म्हारो गौरव’ थीम पर तीज महोत्सव का आयोजन वीआईपी रोड स्थित ‘चोकर धानी’ रायपुर में किया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन 7 अगस्त की शाम 4 से 7 बजे तक किया जाएगा।
रोटरी क्लब ऐलिगेंस की नीतू सिंघानिया ने बताया कि ‘म्हारी संस्कृति म्हारो गौरव’ पर तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहां सावन बाजार, घुमर सरप्राइज, सेल्फी जोन, रिल एरिया, राजस्थानी भोज और लकी ड्रा निकाला जाएगा।