पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के कार्यक्रम को लेकर अब वन-टू-वन हो रहे फोन काल्स
- आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां हुई तेज
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आगामी 21 नवंबर को होने वाले ‘राष्ट्र के सामने चुनौतियां और उसका समाधान’ विषय पर पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के प्रबोधन कार्यक्रम में को लेकर अब आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा लोगों को वन-टू-वन काल करके आमंत्रण दिया जाएगा। इस संबंध में शनिवार शाम मंडल परिसर में मंडल की महिला प्रमुख विखाशा तोपखानेवाले के नेतृत्व और मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले और सचिव चेतन दंडवते की उपस्थिति में बैठक हुई।
विशाखा तोपखानेवाले ने आगे बताया कि राष्ट्रीय विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का विशेष प्रबोधन कार्यक्रम साइंस कॉलेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 21 नवंबर को शाम चार बजे होगा। कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीप प्रज्ज्वलन से लेकर आभार प्रदर्शन तक सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसे अंतिम रुप 19 नवंबर को होने वाली बैठक में दिया जाएगा। बैठक व्यवस्था में सबसे ज्यादा वॉलिंटियर्स लगेंगे इसलिए इसकी जिम्मेदारी युवाओं को सौंपी जाएगी।
विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि अतिथियों के स्वागत की जिम्मेदारी युवा समिति के समीक्षा टोले और अक्षदा मातुरकर को सौंपी गई है। वहीं मंचीय व्यवस्था सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, सुबोध टोले, प्रवीण क्षीरसागर देखेंगे। साउंड और माइक की जिम्मेदारी परितोष डोनगांवकर और नवीन देशमुख देंखेगे। इसी तरह बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी फिलहाल अजय पोतदार, सुमीत मोड़क, सुकृत गनोदवाले, शुभम पुराणिक, प्रिया बक्षी, अर्चना पराड़कर, रेणुका पुराणिक, अनिता लांघे और दिव्या पात्रीकर को सौंपी गई है। आयोजन में जुड़े अन्य समाज के पदाधिकारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएगी। इस संबंध में 19 नवंबर को व्यापक बैठक होगी।