दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में पेंशनधारकों के लिए निःशुल्क जीवन प्रमाण पत्र शिविर 22 नवंबर को

रायपुर। अपने सामाजिक दायित्यों का निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र मंडल द्वारा आगामी 22 नवंबर को पेंशनधारकों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क जीवन प्रमाण पत्र शिविर लगाने जा रहा हऐ। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

महाराष्ट्र मंडल के कार्यकारिणी सदस्य और संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पेंशनधारकों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क जीवन प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल परिसर में लगेगा।

परितोष ने समस्त पेंशनधारियों से अनुरोध किया है कि वे अपना जीवन प्रमाण पत्र के लिए अपने साथ अपना बैंक पासबुक, आधार कार्ड और पीपीओ नंबर अवश्य लाएं। यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है। इसलिए उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आकर अपना जीवित पंजीयन जरुर कराएं।