रायपुर

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस का वूमेंस प्रीमियर लीग 23 अगस्त को

रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस की ओर से वूमेंस प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का आयोजन 23 अगस्त को सुबह 11 बजे से किया जा रहा है। मैच मारुति लाइफस्टाइल के क्लब परसियो में खेला जाएगा।

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस की नीतू सिंघानिया ने बताया कि आउटडोर गेम में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से वूमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। स्पर्धा 8-8 ओवरों की होगी। खेल के नियम पहले से निर्धारित कर दिए गए है।  यह मैच रोटरी के चार क्लब के बीच खेला जाएगा। जिसमें रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोडिवास, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्वीन और रोटरी क्लब ऑफ रायपुर पिनाकल की टीम शामिल होगी। सभी टीमों में 11-11 खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी अपनी-अपनी जर्सी में आएंगे।  रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस की प्रेसिडेंट रोटेरियन प्रियंका गुप्ता, चेयरपर्सन रोटेरियन शिल्पा केडिया और सेकेट्री डा. स्वाती अग्रवाल ने सभी से मैच देखने के लिए आने का अनुरोध किया है।