RAIPUR CRIME : बदमाश दोस्तों ने घर में घुसकर चाकू से गोदा... मां के घर पहुंचते तक थम गई थी सांस... दो गिरफ्तार
2023-04-30 06:53 PM
544
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड में मृतक युवक के दोस्तों ने ही उसे मौत के घाट सुलाया है। राजेंद्र नगर थाने की पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को पकड़ा है। एक फरार बदमाश की तलाश अब भी जारी है।
जानकारी के मुताबिक सुनीता मसीह नाम की महिला के 23 साल के बेटे अनिकेत मसीह की हत्या हुई है। सुनीता अशोका मिलेनियम कॉम्प्लेक्स में खाना बनाने का काम करती है। वह काम पर गई थी तभी देर शाम एक फोन कॉल सुनकर घर की ओर भागी, किसी ने फोन पर बताया कि अनिकेत को कुछ लड़कों ने चाकू मार दिया है, भागकर सुनीता जब घर पहुंची तो बेटे ककी लहूलुहान लाश पड़ी थी।
दुर्गा नगर बस्ती में हुए इस वारदात को मोहल्ले के बदमाशों ने अंजाम दिया है। अनिकेत की हत्या करने के लिए सनातन बघेल और छोटू ध्रुव नाम के लड़कों ने उसे बुलाया। पुराने विवाद को लेकर झगड़ा शुरु हुआ, जिसके बाद चाकू मार दिया था। पिछले कुछ दिनों से इनका झगड़ा चल रहा था, बस्ती में रहने वाले यह सभी युवक आपस में जान पहचान के ही थे। बदमाशों ने पहले अनिकेत के साथ मारपीट की इसी दौरान अपने पास रखे चाकू को निकाल कर इन्होंने अनिकेत के पेट, सीने और जांघ पर कई वार किए इस हमले में अनिकेत की जान चली गई।
चाकू से हमले के बाद अनिकेत ने चीखकर मदद मांगी तो आसपास के लोग पहुंचे, इसी बीच मौका देखकर दोनों हमलावर फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों ने ही पास के प्राइवेट अस्पताल में अनिकेत को पहुंचाया मगर उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस ने लोगों से मिली जानकारी के आधार पर दो हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।