रायपुर

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। नवा रायपुर से जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना दी गई है।

राज्य शासन के वन विभाग की ओर से 2 सितंबर 2026 को तबादला आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 64 सहायक वन संरक्षकों को उनके वर्तमान पदस्थापना से हटाकर अलग-अलग स्थानों पर नई पदस्थापना दी गई है। यह तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं।

नए पदस्थापन पर अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। विभागीय आदेश में सभी अधिकारियों के नाम और उनकी नवीन पदस्थापना का उल्लेख किया गया है। वन विभाग में एक साथ 64 ACF के तबादले से विभागीय स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।