रायपुर

जन्माष्टमी पर टाटीबंद इस्कॉन मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

रायपुर। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर टाटीबंद स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए आज रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे टाटीबंद-टोल प्लाजा मार्ग का उपयोग करने से बचें और वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करें।

पुलिस के अनुसार, टाटीबंद क्षेत्र से टोल प्लाजा होते हुए रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले यात्रियों एवं वाहन चालकों को यातायात जाम और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले यात्री आमलेश्वर-मोतीपुर-परसदा मार्ग से होकर दुर्ग की ओर आवागमन कर सकते हैं। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि संभव हो तो अपनी यात्रा निर्धारित समय से कुछ पहले शुरू करें, ताकि भीड़ के कारण होने वाली देरी से बचा जा सके।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए जा रहे यातायात संबंधी निर्देशों और डायवर्सन का पालन करें। जन्माष्टमी पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में सहयोग करने की अपील की गई है।