रायपुर

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन 15 सितंबर को

- इंजीनियर ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 की भी होगी घोषणा

रायपुर। प्रैक्टिसिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर की ओर से राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर थैलसीमिया पीड़ित बच्चों को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन भारत रत्न सर एमजी विश्वेसरैया चौक,नये सर्किट हाउस के पास, सिविल लाईन्स रायपुर में किया जाएगा। वहीं शाम कोअग्रसेन धाम छोकरा नाला में इंजीनियर ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 के नाम की घोषणा भी की जाएगी।

प्रैक्टिसिंग इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि इंजीनियर्स डे आयोजित रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से 12.00 बजे तक आयोजित है। वहीं इस अवसर पर शाम को अग्रसेन धाम छोकरा नाका में आयोजित कार्यक्रम में  "इंजीनियर ऑफ द ईयर अवार्ड" के नाम की घोषणा की जाएगी। यह  अवार्ड इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रदेश में दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। इंजीनियरिंग की किसी भी विधा में दिए जाने वाले इस अवार्ड का यह 27वां वर्ष है।