परिवहन भाइयों की एकजुटता और प्रशासन की तत्परता और चैंबर के सहयोग से समस्या का समाधान
रायपुर। छत्तीसगढ़ परचून परिवहन संघ द्वारा परिवहन व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं एवं वाहनों के ब्लैकलिस्ट किए जाने के विषय को लेकर किए गए बंद को परिवहन समाज का व्यापक समर्थन मिला। बस्तर एवं ओडिशा सहित रायपुर राजधानी के लगभग 300–350 गैरेज संचालकों ने भी एकजुटता दिखाते हुए अपने गैरेज बंद रखकर समर्थन प्रदान किया।
छत्तीसगढ़ परचून परिवहन संघ के महामंत्री कमल किशोर गोलछा ने कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे परिवहन समाज की एकजुटता, सहयोग और सामूहिक शक्ति का परिणाम है। सभी परिवहन भाइयों ने जिस अनुशासन और मजबूती के साथ साथ दिया, उसके लिए संघ की ओर से सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
गोलछा ने विशेष रूप से माननीय परिवहन मंत्री केदार कश्यप जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने परिवहन भाइयों की समस्या को गंभीरता से समझते हुए तत्काल संज्ञान लिया तथा कलेक्टर, SP एवं SDM अधिकारियों की बैठक बुलाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। उनकी तत्परता एवं संवेदनशील पहल से समस्या के समाधान की दिशा में एक दिन के भीतर प्रभावी कार्रवाई हुई। उन्होंने जगदलपुर कलेक्टर साहब, SDM साहब एवं SP साहब का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सहयोग एवं समन्वय प्रदान किया।
साथ ही छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सतीश थौरानी जी के निरंतर समर्थन एवं मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया। गोलछा ने कहा कि थौरानी जी हर परिस्थिति में परिवहन समाज के साथ मजबूती से खड़े रहे और उनका मार्गदर्शन लगातार मिलता रहा। बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी जी एवं उपाध्यक्ष विमल बोथरा जी के सहयोग एवं समर्थन के लिए भी संघ ने हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
संघ ने छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, छत्तीसगढ़ परचून परिवहन संघ, राजधानी गुड्स एसोसिएशन एवं बस्तर परचून परिवहन संघ सहित सभी सहयोगी संगठनों और परिवहन भाइयों का आभार व्यक्त किया।
गोलछा ने कहा कि “आज की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि जब परिवहन समाज एकजुट होकर अपनी बात रखता है, तो उसकी आवाज़ प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुँचती है। हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और भविष्य में भी हम सभी परिवहन भाइयों के हितों के लिए मिलकर कार्य करते रहेंगे।”