समयोपदेश वर्षायोग 2026: दशलक्षण पर्यूषण महापर्व के आठवें दिन मना उत्तम त्याग धर्म
रायपुर। समयोपदेश वर्षायोग 2026 के अंतर्गत श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड, रायपुर में दशलक्षण पर्यूषण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूज्य मुनि श्री 108 आगम सागर जी महाराज, पूज्य मुनि श्री 108 पुनीत सागर जी महाराज एवं पूज्य ऐलक ससंघ के पावन सान्निध्य में प्रात:काल से ही धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही।
वर्षायोग समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जैन गुरुकृपा, एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजय नायक जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि उत्तम त्याग धर्म के शुभ अवसर पर जिनेन्द्र देव का प्रथम 4 इन्द्रों के रूप में स्वर्ण कलशों से अभिषेक करने का परम सौभाग्य शरद कुमार जैन, शिशिर जैन, विज्ञान कुमार जैन, पूर्वांश कुमार जैन, सनत गंगवाल, सुमित गंगवाल, श्लोक गंगवाल, प्रवीण जैन, शुभम जैन, स्पर्श जैन, किरण जैन, विजय कस्तूरे, सरोज कस्तूरे, छाया, प्रज्ञा, आर्या जैन कस्तूरे परिवार को प्राप्त हुआ।
सम्पूर्ण विश्व शांति एवं श्री शरद कुमार जैन जी के उत्तम स्वास्थ्य लाभ हेतु चमत्कारिक रिद्धि-सिद्धि शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री भरत जैन भोरावत, श्री हर्षवर्धन भोरावत, प्रिंस भोरावत (भोरावत परिवार) को प्राप्त हुआ। मूलनायक भगवान का अभिषेक श्री सुमित पंड्या, श्रीमती मिली पंड्या लाभांडी द्वारा तथा मूलनायक भगवान की शांतिधारा त्रिकाल चौबीसी में भगवान विराजमान करने वाले श्री श्रेयश जैन, श्रीमती रुचि जैन, वंशिका जैन, निर्वी जैन (टैगोर नगर, रायपुर) द्वारा संपन्न की गई। नवयुवक मंडल द्वारा मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया गया। नवयुवती मंडल द्वारा शास्त्र भेट किया गया।
दोपहर में परम पूज्य मुनि ससंघ को नवधा भक्ति से विशुद्ध आहार कराने का महान पुण्यार्जन मुनि श्री 108 आगम सागर जी महाराज: राजकुमार मोदी, शकुंतला मोदी, नवीन मोदी, कविता मोदी, नमन मोदी, आशिका, आस्था मोदी परिवार (निज निवास - टैगोर नगर,मुनि 108 पुनीत सागर जी महाराज: सरिता (बेबी दीदी) जैन (निज निवास - गणेश रामनगर, ऐलक श्री धैर्य सागर जी महाराज: श्रीमती निशि शुभचंद, शिल्पी मनोज. रजनी सूयंक जैन, प्रियंक, आयुषी, श्रेयांशी जैन (निज निवास - मिलेनियम प्लाजा रोड, इत्र वाला के सामने, बांस टॉल, ऐलक श्री स्वागत सागर जी महाराज: पुष्पादेवी बंशीलाल जैन (जैन बाड़ा)