रायपुर

फिर घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाता सूची पर बड़ा अपडेट

रायपुर: देश में इस समय चुनाव आयोग की भूमिका, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर जंग छिड़ी हुई है। तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि एक बार फिर BLO मतदाताओं के घर पहुंचेंगे। ये उन लोगों के घर पहुंचेंगे जो SIR के दौरान अनुपस्थित या दूसरे स्थान पर शिफ्ट पाए गए थे।

जानकारी के अुनसार, प्रदेश में करीब 19.13 लाख लोगों है। जिनके घर BLO दोबारा पहुंचकर जानकारी जुटाएंगे। BLO SIR से पहले और SIR के बाद तैयार की गई मतदाता सूची का मिलान भी करेंगे। इस दौरान यह पता लगाया जाएगा कि संबंधित मतदाता वास्तव में उसी पते पर रह रहे हैं या नहीं।

दरअसल, खास गहन पुनरीक्षण यानी SIR के दौरान छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची कट गए थे। SIR के बाद करीब 24.99 लाख मतदाताओं के नाम कटे थे। इनमें 6 लाख से ज्यादा मतदाता मृत पाए गए थे। 
 

अब अनुपस्थित और स्थानांतरित पाए गए लोगों के घर BLO के दोबारा पहुंचने से मतदाता सूची को लेकर स्थिति और साफ होने की उम्मीद है। इस प्रक्रिया के जरिए यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बने रहें और गलत या अपात्र नामों की पहचान हो सके।