गांधी का जीवन प्रेरणादायक- डॉ विनोद कुमार जोशी
2026-10-06 07:08 PM
36
रायपुर। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में प्राचार्य डॉ विनोद कुमार जोशी की अध्यक्षता में अजीज प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गांधी की जीवन गाथा एवं उनके विचारों पर आधारित प्रेरणादायक वृत्तचित्र दिखाया गया।इसके पश्चात गांधी जी से संबंधित रोचक प्रश्न पुछे गए। जैसे गांधी जी ने दांडी यात्रा कब निकाली,गांधी जी कानून की डिग्री कहां से ली,गांधी जी के गुरु का नाम,गांधी जी द्वारा संपादित समाचार पत्र-पत्रिकाएं आदि।
जिसमें सही जवाब देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ रुपा सल्होत्रा विभागाध्यक्ष गणित विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा समिति के सदस्य डॉ निधि गुप्ता एवं डॉ श्वेता बोहरा एवं अजीज प्रेमजी फाउंडेशन की बीनू शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्षताआ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन दर्शन सत्य,अहिंसा और मानवता की भलाई पर आधारित एक संपूर्ण विचार है।सत्य ही ईश्वर है और ईश्वर ही सत्य है,यह गांधी जी का मूल मंत्र था।उनके अनुसार, जीवन के हर क्षेत्र में मन,वचन और कर्म से सत्य का पालन करना चाहिए।अहिंसा का अर्थ किसी को शारीरिक या मानसिक कष्ट न देना और सबसे प्रेम करना है।