दुर्गा पंडाल में लगी आग, मूर्ति लाते समय आतिशबाजी से आग लगने की आशंका
रायपुर। राजधानी रायपुर में नवरात्रि पर्व से पहले दुर्गा पंडाल में आग लगने की घटना सामने आई है। फूल चौक के पास स्थित नवीन मार्केट में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना के लिए बनाए गए पंडाल में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा प्रतिमा को पंडाल में लाते समय आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान निकली चिंगारी से पंडाल में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। नवरात्रि पर्व को लेकर पंडाल में तैयारियां की जा रही थीं, इसी बीच आग लगने से आयोजन स्थल पर हलचल बढ़ गई। फिलहाल आग लगने के कारणों और घटना में हुए नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि भी अभी नहीं हुई है।