देवपुरी में 14 से 16 अक्टूबर तक मनाया जाएगा श्री गोदड़ीवाला संत शिरोमणि बाबा हरदासराम साहिब जी का 35वां वरसी महोत्सव
2026-10-11 02:10 PM
16
रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित पूज्य गोदड़ीवाला धाम, बाबा गेलाराम नगर के सामने श्री गोदड़ीवाला संत शिरोमणि बाबा हरदासराम साहिब जी का 35वां वरसी महोत्सव 14, 15 और 16 अक्टूबर 2026 को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री गोदड़ीवाला संत बाबा हरदासराम सेवा मंडल एवं ब्रह्मस्वरूप संत बाबा गेलाराम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में संत-महात्माओं के प्रवचन, सत्संग, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे हवन और 11 बजे श्री झंडावंदन होगा। शाम 5 बजे से रात 1 बजे तक संतों एवं भजन मंडलियों द्वारा सत्संग होगा। रात 8 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ किया जाएगा।
15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे श्री झूलेलाल भगवान जी का बहिराणा साहिब और दोपहर 1 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 5 बजे से रात 1 बजे तक सत्संग होगा। रात 8 बजे श्री अखंड धूनी साहिब का पाठ आरंभ किया जाएगा।
16 अक्टूबर को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक संतों एवं भजन मंडलियों द्वारा सत्संग होगा। रात 8 बजे श्री अखंड पाठ साहिब एवं अखंड धूनी साहिब का भोग साहिब उपरांत सत्संग होगा, जो शनिवार सुबह 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद सुबह 4 बजे श्री पलव साहिब के साथ संत-महात्माओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा।
महोत्सव के दौरान तीनों दिन अखंड भंडारा भी जारी रहेगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लेने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।
15 अक्टूबर को विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और ब्लडडोनेशन कैंम्प आयोजित किए जाएंगे।