रायपुर

प्रत्युषा फाउंडेशन ने किया गरबा और कन्या भोज का भव्य आयोजन

रायपुर। प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा मूकबधिर शाला कोपलवाणी सेमरिया में दिव्यरूपेण गरबा  का आयोजन किया गया। संस्था की संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन  का चौथा वर्ष रहा। संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए यह आयोजन किया जाता है। पहले तीन दिन बच्चों को गरबा प्रशिक्षण दिया गया। फिर छात्र-छात्राओं में नौ कन्याओं और दो बालक को लंगूर के रूप में  पूजन किया गया। तत्पश्चात सभी छात्र छात्राओं का पूजन कर उपहार स्वरूप डांडिया भेंट किया गया। फिर संस्था के सदस्य और अतिथियों ने बच्चों के साथ गरबा खेला।

इससे पूर्व अतिथियों और बच्चों का स्वागत संस्था की संस्थापिका, सदस्यों ने तिलक लगाकर किया। अतिथियों के स्वागत में बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।  इस अवसर पर अमरजीत सिंह छाबड़ा अल्पसंख्य आयोग छत्तीसगढ़ शासन, डॉ.नीतू सिंह प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा, विजय मनवानी, पदमा शर्मा, खुशबू शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया और उनके उत्साह वर्धन के लिए प्रेरणादायी संदेश दिए।

कार्यक्रम में प्रत्युषा फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन पांडे एवं संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा के मार्गदर्शन में संस्था के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सांस्कृतिक उपाध्यक्ष अर्चना वोरा, उपाध्यक्ष विद्या भट्ट, सचिव लक्ष्मी जिल्हारे, सचिव रितु प्रजापति, सोनिया सिंह तथा कमल प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।