रायपुर

ईओडब्लू ने की अमन सिंह और उनकी पत्नी से पूछताछ, EOW के अधिकारी जुटा रहे जानकारी

रायपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह से EOW के अधिकारी पूछताछ कर रहे है। बताया जा रहा है कि ASP स्तर के 4 पुलिस अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे हैं।
 
बता दें कि मंगलवार को भी दोनों EOW के दफ्तर में पेश हुए। जहा इनसे घंटों पूछताछ हुई। दोनों को ये भी हिदायत दी गई है कि, बिना अदालत की अनुमति के देश से बाहर नहीं जा सकते। वहीं ये भी जानकारी सामने निकलकर आ रही है कि दोनों ने अपना पार्सपोर्ट अधिकारियों को सौंप दिया है।

बता दें कि मंगलावर को पूर्व प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू आय से अधिक संपत्ति मामले में एक बार फिर ईओडब्ल्यू के सामने पेश हुए। जहां दोनों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और फोटो दर्ज किया गया है। वहीं ये भी कहा गया कि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं कर सकते।