रायपुर

देवउठनी एकादशी पर कल संपूर्ण रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित

रायपुर। देवउठनी एकादशी पर्व के अवसर पर शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को संपूर्ण रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय, नवा रायपुर सहित रायपुर शहर स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत रायपुर शहर एवं नवा रायपुर क्षेत्र को छोड़कर जिले के शेष क्षेत्रों के शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में भी स्थानीय अवकाश रहेगा। इस प्रकार संपूर्ण रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश प्रभावी होगा। यह अवकाश बैंकों, कोषालयों एवं उप कोषालयों पर लागू नहीं होगा।