संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने मनाया देवउठनी एकादशी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में गुरुवार 19 नवंबर को बच्चों द्वारा तुलसी विवाह पर एक्ट किया गया। इसमें बच्चों ने देवउठनी एकादशी के महत्व और इसके पीछे की पौराणिक कहानियों के बारे में बच्चों को बताया।
असेंबली का संचालन कक्षा 8वीं की प्रतिमा दास द्वारा किया गया। तुलसी माता की के रूप में खुशी त्रिपाठी कक्षा नौंवीं, पंडित के रूप में तो हिमांशु साहू, शालिग्राम के बाराती की भूमिका निवेश दास मानिकपुरी उदित जैन ने निभाया।
संपूर्ण मंचन ब्लू हाउस की हाउस मिस्ट्रेस प्रतीक्षा महादेवकर तथा डिप्टी हाउस मिस्ट्रेस निकिता यादव के निर्देशन में किया गया। हाउस असेंबली में प्राचार्य मनीष गोवर्धन उप प्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार उपस्थित रहे तथा तुलसी माता की पूजा अर्चना की।