रायपुर

डॉ. मृणालिका ओझा और राजेंद्र ओझा को मिला "नया सवेरा छत्तीसगढ़ महतारी अवार्ड"

रायुपर। रायपुर की प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. मृणालिका ओझा को साहित्य के क्षेत्र में तो राजेंद्र ओझा को विभिन्न भाषा बोलियों की पुस्तकें, समाचार पत्र, कैलेंडर, पत्रिकाएं आदि एकत्रित कर "नारायणी बहुभाषी संग्रहालय" स्थापित करने के लिए "नया सवेरा छत्तीसगढ़ महतारी अवार्ड" से सम्मानित किया गया।

नया सवेरा छत्तीसगढ़ जन कल्याण समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा स्थानीय विमतारा सभागृह में 21 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सी. श्रीनिवास, चेयरमैन - श्री सत्यसांई अस्पताल, गिरीश पंकज - साहित्यकार, पद्मश्री भारती बंधु,  डॉ पंकज धाबलिया, सतीश चंद्र श्रीवास्तव - मुख्य संपादक नई दुनिया, अमर सिंह छाबड़ा - अध्यक्ष - अल्प संख्यक आयोग, उदयभान सिंह चौहान, साहित्यकार आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लता अजय साहू एवं विष्णु साहू ने आभार व्यक्त किया।