चौथिया से लौट रही बस नाले के पाल पलटी, बस में सवार थे करीब 60 लोग
2023-05-11 02:14 PM
365
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सड़क हादसे की खबर आ रही है। 60 लोगों को लेकर चौथिया से लौट रही बस कचांदूर नाले के पास पलट गई। बताया जा रहा है कि बस से धमतरी से निषाद परिवार के लोग चौथिया गए थे। जहां से दुर्ग वापसी के दौरान बस कचान्दूर नाले के समीप पलट गई। पूरी घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। घटनास्थल पर ही रहने वाले व्यक्ति की माने तो घटना के बाद भारी जोर-जोर से आवाज की आहट सुनकर दरवाजा खोल घटनास्थल पहुंचे। बाल्टी से पानी लेकर लोगों को पिलाया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बीती देर रात लगभग एक बजे एक बस दुर्ग की ओर से आ रही थी। तभी कचांदुर नाले के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीबन 50 से 60 लोग सवार थे। जिसमें 15 लोगों को चोटें आई है, इसमें एक 56 वर्षीया महिला गंभीर है। जिसे रेफर किया गया हैं।
बस के पलटने और लोगों की चीख-पुकार से आसपास के लोग भी घरों से बाहर आकर घायलों की मदद करने में जुट गए। बस के कांच को तोड़ने के बाद कुछ लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 108 वाहन की मदद से सभी को अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुची और आगे की कार्यवाही में जुट गई।