BIG BREAKING : कैबिनेट में मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला... राज्य कर्मचारियों के डीए में 5 फीसदी का इजाफा
कैबिनेट की बैठक समाप्त होते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इस निर्णय को साझा करते हुए, इसे प्रदेश के कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
आप सबके साथ साझा करना चाहूँगा कि आज हमने कैबिनेट की बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी.ए) में 5% की वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 6, 2023
इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा.