प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने जा रहे गाड़ी खड़ी ट्रेलर से टकराई, 2 की मौत
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा शामिल होने वाले रही कार्यकर्ताओं की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं 12 लोग घायल बताए जा रहे है। मामला बिलासपुर जिले के बेलतरा का है। बिलासपुर जिले के बेलतरा के पास प्रधानमंत्री की सभा में अंबिकापुर से रायपुर शामिल होने जा रहे बस का सुबह पांच बजे नेशनल हाईवे पर ट्रेलर से टकराकर जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ है।
जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के बेलतरा के पास सुबह 5 बजे के आसपास सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से बस की टक्कर हो गई। जिससे बस में सवार 2 लोगों मौके पर ही मौत हो गई। वही 12 लोग घायल हो गए बताया जा रहा है की बस में कुल 47 लोग सवार थे। जिसे अन्य राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्कालित उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। वही गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर अपोलो में भर्ती कराया गया है
जीपीएम कार्यकर्ताओं की गाड़ी पेड़ से टकराई
गौरेला-पेड्रा-मरवाही जिले के बीजेपी के कार्यक्रम में जा रही वाहन छतिग्रस्त हों गई जिसमे भाजपा के 6 कार्यकर्ता गाड़ी में मौजूद थे। किसी के जनहानि नही हुई जिसमे रवि सिंह, किशन सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, राम केसरवानी, दिलीप सिंह,मिक्कू थे यह 1:30 बजे की घटना पेड़ से गाड़ी टकराई करियाम में केंदा घाट के पहले PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मे सामिल होने जा रहे थे सब लोगो को चोट लगी हैं गाड़ी के टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिससे गाड़ी सामने पेड़ से टकरा गई।