भिलाई के निर्णाणाधीन ओवरब्रिज में चढ़ेदा गर्डर, 16 जुलाई से 9 ट्रेनें कैंसल और 8 विलंब
रायपुर। रायपुर मंडल स्थित भिलाई नगर में ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसकी गर्डर लांचिंग 17 से 19 जुलाई तक की जानी है। इसे देखते हुए 16 और 17 जुलाई को 9 ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं लंबी दूरी की 8 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब चलेगी।
बता दें कि दुर्ग और भिलाई नगर के बीच ये ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण का बहुत सारा काम हो चुका है। अब गर्डर लांचिंग की जानी है। इसके लिए ट्रेनों को रद्द किया गया है।
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 17 से 20 जुलाई के बीच रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर, डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंज और इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके साथ 16 से 19 जुलाई के बीच गेवरा रोड-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस, इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस और रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 15 जुलाई को अमृतसर-बिलासपुर दो घंटे देरी से रवाना होगी। 16 जुलाई को मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस, पुणे-हटिया एक्सप्रेस, बीकानेर-बिलासपुर और साईनगर सिरडी पुरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटा विलंब से रवाना होगी। इसी तरह मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से चलेगी। 17 जुलाई को दुर्ग-राजेंद्र नगर बिहार साउथ बिहार एक्सप्रेस और गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल 1 घंटे देरी से रवाना होगी।