BREAKING NEWS : रायपुर में पदस्थ थानेदार भेजे गए दूसरे जिले... रक्षित आरक्षी केंद्र के निरीक्षकों को अब राजधानी के थानों की कमान
2023-07-12 03:45 PM
303
रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस महकमे में आज बड़ी फेरबदल का आदेश जारी किया गया है। आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में लगातार तबादलों का दौर जारी है। बुधवार को इसी कड़ी में एक आदेश डीजीपी अशोक जुनेजा के निर्देश पर एसएसपी रायपुर कार्यालय से जारी हुआ है। इस आदेश के तहत अब राजधानी रायपुर के थानों की कमान आरक्षी केंद्रों में तैनात निरीक्षकों को सौंप दिया गया है, तो वहीं रायपुर के थानों में तैनात थानेदारों को अन्य जिलों में तैनाती का आदेश जारी किया गया है।
