रायपुर

CG BREAKING : फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी... युवाओं ने किया नग्न प्रदर्शन... गंभीर हुई सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण के आधार पर नौकरी करने वाले और वास्तविक लोगों के अधिकारों का हनन करने वालों के खिलाफ मंगलवार को युवाओं ने विधानसभा रोड पर नग्न प्रदर्शन किया था। भले ही पुलिस ने बल के दम पर उन्हें रोक लिया, लेकिन अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन करने वाले इन युवाओं ने अपना संदेश सरकार तक पहुंचा ही दिया है। 

रायपुर विधानसभा रोड पर नग्न होकर दौड़ लगाने वाले इन युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर जोरदार वायरल हुआ। यह वायरल वीडियो प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मुख्य सचिव अमिताभ जैन के पास भी पहुंच गया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए मुख्य सचिव अमिताभ जैन को आवश्यक निर्देश दिए है। 

युवाओं के इस नग्न प्रदर्शन की वजह से राज्य सरकार की छबि धूमिल हुई है, तो मामले ने सियासी रंग भी धर लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार रात ही जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों को तलब किया। वहीं, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अब 20 जुलाई को 16 विभागों के सचिवों की विधानसभा में बैठक बुलाई है। इस संबंध में शासकीय पत्र भी जारी कर दिया गया है।