रायपुर

रायपुर पहुंचते ही गृहमंत्री शाह ने ली हाई—लेवल मीटिंग... सुबह चर्चा के बाद दिल्ली लौटे

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात राजधानी रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने देर रात तक भाजपा नेताओं की हाई-लेवल मीटिंग की। आज सुबह अमित शाह ने कई वर्ग के लोगों के साथ मुलाकात की। 12 जातियों को जनजाति में शामिल करने और सहारा इंडिया परिवार का पैसा लौटाने पर लोगों ने गृहमंत्री का धन्यवाद किया। यहां 15 मिनट रुकने के बाद वे वापस दिल्ली रवाना हो गए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने शाह की मौजूदगी में राज्य के हर जिले में दो सहारा सहायता केंद्र शुरू करने की घोषणा की है। उनके मुताबिक ये केंद्र सहारा पीड़ितों को उनकी राशि दिलाने में मदद करेंगे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया भी रायपुर पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रात 8.30 बजे से 11 बजे तक नेताओं से चर्चा की।