रायपुर

पत्नि की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी पति लक्ष्मी सागर शाह गिरफ्तार

रायपुर। जनता कालोनी गुढ़ियारी में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 2022 में दिया था घटना को अंजाम।  डीएनए टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को किया गया गिरफ्तार। आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनता कालोनी गुढ़ियारी स्थित मकान नंबर जे 709 में एक महिला की मौत की सूचना मिली, जो संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जिस पर थाना गुढियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मकान के कमरे में देखने पर पाया गया कि मृतिका देवशाह पति लक्ष्मी सागर शाह उम्र 29 वर्ष का शव पलंग पर चीत अवस्था में पडा था, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका की मृत्यु दम घुटने से होना लेख किया गया।

हत्या की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए थाना प्रभारी गुढ़ियारी को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में मृतिका के पति लक्ष्मी सागर शाह से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही मृतिका के परिजन एवं मृतक के परिजनों सहित आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया। टीम के सदस्यों द्वारा मृतिका के पति लक्ष्मी सागर से पूछताछ करने पर वह बार - बार अपना बयान बदलकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करता था,

मृतिका के शव का पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर द्वारा मृतिका के हाथ के नाख़ून से प्राप्त संदेही के टिशू को सुरक्षित रखा गया था, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टिशू को डी.एन.ए. टेस्ट हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। रिपोर्ट में विशेषज्ञों द्वारा टिशू को लक्ष्मी सागर शाह के डी.एन.ए. से मिलान होना लेख करने पर गुढ़ियारी पुलिस द्वारा मृतिका के पति आरोपी लक्ष्मी सागर को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।