रायपुर

एक सूत्रीय मांग को लेकर... शिक्षकों ने शुरु किया आंदोलन... 13 अगस्त से राजधानी में करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन

रायपुर। प्रदेश में सरकारी व्यवस्थाओं को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच की तकरार समाप्त होने का नाम ही नहीं लेती है। नियमितीकरण की मांग को लेकर अनियमित कर्मचारियों का आक्रोश फूटता ही रहता है, अब प्रदेशभर के शिक्षकों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार 10 अगस्त से ब्लॉक स्तर पर इनका आंदोलन शुरु हो चुका है, और 13 अगस्त को आक्रोश रैली की सूरत में राजधानी में नजर आएगा। ऐसे में स्कूलों में ताला लगने की नौबत आएगी, इससे इंकार नहीं किया जा सकता। 

इस विषय को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि वेतन विसंगति के एक सूत्रीय मांग को लेकर हम विगत 5 साल से सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं। हर स्तर पर अधिकारियों से चर्चा हो चुकी है, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी अपनी मांग के संदर्भ में अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक निराकरण नहीं हो पाया।

मनीष मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा हमारे मंच में आकर भी वादा किया गया था, लेकिन आज तक आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला जिसके कारण से 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन रैली ब्लॉक स्तर में संचालित हो रहा है। जो 13 अगस्त से रायपुर शिफ्ट हो रहा है। जिसमें आक्रोश रैली 13 अगस्त को आयोजित है, जिसमें लाखों शिक्षक प्रदेश से आएंगे और आक्रोश रैली में शामिल होंगे। कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन में रायपुर में डटे रहेंगे।