रायपुर

शूटिंग प्रतियोगिता में निरीक्षक वैभव ने जीता तीन गोल्ड मैडल

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफ़ल एसोसिएशन द्वारा बीते दिनों शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन माना रायपुर में किया गया। प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में हुई इस स्पर्धा में रायपुर पुलिस के रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा ने तीन गोल्ड मैडल अपने नाम किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल सहित रायपुर पुलिस के आला अधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफ़ल एसोसिएशन द्वारा इस माह 12 अगस्त को माना में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रायपुर पुलिस के वैभव मिश्रा ने अलग-अलग कैटेगिरी में तीन गोल्ड मैडल अपने नाम कर लिया है। वैभव ने 10 मीटर एयर पिस्टल (एनआर) चैंपियनशिप पुरुष व्यक्तिगत, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल (एनआर) चैंपियनशिप पुरुष व्यक्तिगत और 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल (एनआर) चैंपियनशिप पुरुष में गोल्ड मैडल जीता।

बतादें कि अभी हाल ही में 15 अगस्त 2023 को रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को दंतेवाड़ा में हुए नक्सल मुठभेड़ के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक से भी नवाज़ा गया था।