मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को... मनाएंगे अपना 63 वां जन्मदिन... देश के सफल राजनेताओं की लिस्ट में हुए शुमार
2023-08-22 06:05 PM
310
रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीसरे और वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब तक देश के सफलतम राजनेताओं की सूची में शुमार हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ की राजनीति में उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री जिस सटीकता के साथ निर्णय लिया, योजनाओं को लागू किया, प्रत्येक वर्ग को लेकर उन्होंने सोच विकसित की और क्रियान्वयन किया, उसका परिणाम है कि प्रदेश की जनता उन्हें एक बार फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहती है।
23 अगस्त 1961 को किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्मठता के साथ अपने काम को लेकर दृढ़ निश्चयी व्यक्तित्व के धनी हैं। इस बात को उन्होंने प्रमाणित भी किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को 62 वर्ष पूरे कर अपना 63 वां जन्मदिन मनाएंगे। साल 2018 के चुनाव में उन्होंने छत्तीसगढ़ में अपने नेतृत्व क्षमता और कुशाग्र बुद्धि के चलते कांग्रेस को शानदार जीत दिलाकर सत्ता हासिल की थी।
इन पांच सालों में उन्होंने छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और सभ्यता को आगे बढ़ाने के लिए जिस तरह से निर्णय लिए, उन्हें पोषित करने के लिए जिन कामों को आगे बढ़ाया। भूले—बिसरे और गांव की गलियों तक सीमित रहने वाले तीज—त्यौहारों और खेलकूद को आगे बढ़ाया, ग्रामीणों के सम्मान के प्रति ध्यान दिया, उसका मुकाबला नहीं किया जा सकता।
हाल के दौरान सी—वोटर्स के जो परिणाम सामने आए हैं, उसके मुताबिक प्रदेश की 42 प्रतिशत से अधिक जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक बार मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहती है। यानी साल 2023 के होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनते देखना चाहती है।