हाईकोर्ट के निर्देश के पालन के बीच... सहायक शिक्षक के लिए कल से काउंसिलिंग का पहला चरण... 30 अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया
उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित आदेश के परिपेक्ष्य में बी.एड. उपाधि धारकों को सहायक शिक्षक पद की चयन प्रक्रिया से पृथक रखा गया है। अतः जिन अभ्यर्थियों ने व्यापम के पोर्टल पर अपनी योग्यता डी.एड./डीएलएड अंकित की है, वे काउंसिलिंग की प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।