रायपुर

नवा रायपुर में हुआ सड़क हादसा.... बाइक सवार युवककी मौत.... कार चालक गिरफ्तार

रायपुर। नवा रायपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक कार, दोपहिया वाहन और सवारी ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई। तेज रफ्तार कार ने पहले दो बाइकों को टक्कर मारी इसके बाद दूसरे साइड में जाकर आटो से अपने सामने टकरा गई।

हादसे में बाइक चालक युवक कोटा निवासी पवन सिंह की मौत हो गई। वहीं कुछ घंटों बाद इलाज के दौरान युवती ईशा नायक की भी मौत हो गई है।  पुलिस ने आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक नवा रायपुर के बेंदरी गांव के पास तेज रफ्तार कार रायपुर से नवा रायपुर की ओर से जा रही थी। जिसने दो बाइकों को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद तेज रफ्तार बाइक चालक सवारी ऑटो से जा टकराया। जिसके बाद सभी घायलों को पुलिस ने अभनपुर के स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया।

बाइक चालक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक का नाम पवन सिंह बताया जा रहा है, जो कोटा रायपुर का निवासी है। वहीं युवती शास्त्री मार्केट थाना गोल बाजार निवासी बताई जा रही है।

इसके साथ आटो में सवार तीन लोगों का इलाज भी जारी है, जिनकी स्थिति समान्य बताई जा रही है। हादसे में घायल हुए युवक-युवतियों का नाम करण राठौर, तनु नायक, कुसुम क्षत्री, कमल सेन और सर्वेश्वर भार्गव बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसा हुआ है। जिसमें बाइक चालक युवक की मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज अभनपुर के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। आरोपति कार चालक तेज कुमार दीवान आमापारा धमतरी को गिरफ्तार किया गया है।