Chhattisgarh elections 2023 : चार स्थानों पर EVM में आई खराबी, अभनपुर, तखतपुर, भिलाई और कोंटा के केंद्र
रायपुर। दूसरे चरण का मतदान शुरू होते ही ईवीएम में खराबी की जानकारी सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के चार स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी समस्या आ गई। जिसकी वजह से मतदान अब तक शुरू नहीं हो पाया हैं। मशीन को जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश की जा रही हैं।
बता दें कि, अभनपुर के बेंद्री मतदान केंद्र के ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ गई हैं. भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू के गृह ग्राम है बेंद्री. भाजपा प्रत्याशी तकनीकी खराबी के चलते मतदान के लिए इंतजार कर रहे हैं. मामले में अभनपुर एसडीएम तकनीकी इंजीनियर को मतदान केंद्र जल्द ही पहुंचने की बात कही हैं।
वहीं तखतपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 176 में ईवीएम मशीन खराब हुई हैं. मतदाता की लगी लंबी कतार लगी हुई हैं. ईवीएम मशीन खराब होने से बूथ क्रमांक 176 में एक भी मतदान नहीं हो सका हैं. जिसकी वजह से मतदाता परेशान हो रहे हैं. मतदान कर्मी ईवीएम मशीन सुधार रहे हैं।
कोटा विधानसभा क्षेत्र के बेलगहना में भी ईवीएम खराब होने की जानकारी हैं. बेलगहना के बूथ क्रमांक 122 प्राथमिक शाला डोंगरी पारा में मतदान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई. जिसकी वजह से मतदान केन्द्र के सामने मतदाता परेशान नजर आए।