विधानसभा चुनाव 2023: मतदान को लेकर लोगों में उत्साह, प्रदेश में 9 बजे तक 5.71 फीसद मतदान
रायपुर। लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगों का खासा उत्साह है। सुबह से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंच वोट दे रहे है। सुबह 9 बजे तक छत्तीसगढ़ में कुल 5.71 फीसद मतदान हो गया। वहीं मध्य प्रदेश में 11.83 फीसद मतदान हुआ है। जहां मतदान केंद्र के बाहर गहमा-गहमी का माहौल है वहीं अंदर मतदाताओं की खासी भीड़ जुटी हुई है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए टर्नआउट एप से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.71 फीसद मतदान हो गया। वहीं बात करें मध्य प्रदेश की तो वहां 11.83 फीसद मतदान हुआ है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सबसे अधिक 10.50 फीसद और सबसे कम सक्ती जिले में 2.69 फीसद ही मतदान हुआ है।