रायपुर

Assembly Elections 2023- जानें इस मतदान केंद्र को जहां सिर्फ 5 मतदाता

 रायुपर। छतीसगढ़ का सबसे छोटा मतदान केंद्र कोरिया जिला है। यहां दूसरे चरण के मतदान के लिए टेंट लगाकर मतदान केंद्र बनाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोनहत ब्लॉक के शेराडांड में 5 मतदाता हैं। 3 पुरुष और 2 महिला मतदाता वोट करेंगे। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि सुदूर वनांचल में घने जंगलों के बीच शेराडांड़ गांव है। वोटिंग के लिए यहां नदी पारकर ट्रैक्टर से मतदान दल पहुंचा है।

बतादें कि छत्तीसगढ़ में आज लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 70 सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। प्रदेश भर में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह का माहौल है। बता दें कि 70 विधानसभा सीटों में कुल 958 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं, जिनमें एक एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल है।