रायपुर

Assembly Elections 2023 - लोकतंत्र के महापर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह... पुरुष भी पीछे नहीं

रायपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह बना हुआ है। प्रदेश के लगभग सभी मतदान केंद्र में सुबह से ही महिलाओं की खासी भीड़ देखी गई। राजधानी से सभी मतदान केंद्र में महिलाओं में उत्साह देखा गया। महिलाओं अपने मत का प्रयोग करने के बाद सेल्फी लेती नजर आई।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक छत्तीसगढ़ में 55.31 फीसद मतदान हुआ। वहीं मध्य प्रदेश में 60.52 फीसद मतदान हो चुका था। मतदान केंद्रों के बाहर अभी काफी लंबी लाइन लगी हुई है। मध्यप्रदेश के साजापुर जिले में सबसे अधिक 70.27 फीसद मतदान हो चुका है। वहीं भोपाल में सबसे कम 45.34 फीसद मतदान दर्ज किया गया।

इधर बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां धमतरी जिले में सबसे अधिक 65.32 फीसद मतदान और सबसे कम गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 45.39 फीसद मतदान हुआ है। राजधानी रायपुर में मतदान का प्रतिशत 46.89 दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा सीट में 66.87 फीसद और चर्चिच सीट साजा में 60.85 फीसद मतदान अब तक हुआ है।

राजधानी की चार सीटों की बात करें तो सबसे कम रायपुर ग्रामीण में 38.20 फीसद मतदान, सबसे अधिक रायपुर पश्चिम में 46.23 फीसद मतदान दर्ज किया गया। रायपुर दक्षिण में 43.16 फीसद और उत्तर में 44.30 फीसद मतदान हुआ है।