विष्णुदेव साय कैबिनेट का विस्तार... नौ विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट का आज गठन हो गया है। मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट में नौ नए मंत्रियों को शामिल किया। मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल भवन में नौ कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा की, जिसके बाद सभी विधायकों ने बारी-बारी से शपथ ली।
भाजपा विधायक रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े ने भी शपथ ले ली है। साय मंत्रिमंडल में सरगुजा संभाग से सबसे ज्यादा मंत्री बने हैं, जिसके सीएम खुद शामिल हैं। इस संभाग से मुख्यमंत्री साय, रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। इस बार सरगुजा संभाग से सभी 14 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं।
मंत्री पद की शपथ लेने से पहले भाजपा विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि भाजपा ने मेरे जैसी छोटी पार्टी कार्यकर्ता को मौका दिया, मुझे खुशी है कि मैं सिर्फ भटगांव विधानसभा क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करूंगी। उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए पार्टी के निर्देशानुसार काम करूंगी।
साय कैबिनेट में पहली बार विधायक और मंत्री बनने वालों में पूर्व आईएएस ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी रजवाड़े शामिल है। नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही प्रदेश में एक पद अब भी खाली है जिस पर मंथन जारी है।