रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वय ने की पीएम मोदी से मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 23 दिसंबर को नई दिल्ली  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर  उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी मौजूद थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी से छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। साय ने पीएम मोदी से कहा कि आपके कुशल मार्गदर्शन में निश्चित ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जन-कल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।