रंगोली में नजर आए राम... रुचिता ने 15 घंटे दिया साकार रूप
रायपुर। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को अयोध्या में हुई। उस दिन पूरे देश में लोगों ने उत्सव मनाया। राजधानी रायपुर में भी उत्सव का माहौल था। राजाधानी के कलाकारों ने कई स्थानों पर श्रीराम के प्रतिरूप के प्रदर्शित करती आकर्षक रंगोलियां बनाई। इन्हें में से एक है महाराष्ट्र मंडळ के सदस्य वसंत वैरागड़े और सुरेखा वैरागड़े की बहू रुचिता। जिसमें 15 घंटों की मेहनत के बाद आकर्षक रंगोली बनाई।
फार्चुन रेसीड़ेंसी मोहबा बाजार निवासी रुचिता ने बताय़ा कि कालोनी में स्थित हनुमान मंदिर में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर करीब 15 घंटे की मेहनत के बाद चार फीट चौड़े और 6 फीट लंबी रंगोली बनाई है। इस रंगोली को काफी लोगों ने पसंद दिया।