रायपुर

विश्व कैंसर जागरूकता दिवस पर मुफ्त स्क्रीनिंग स्वास्थ्य शिविर 4 फरवरी को

रायपुर। विश्व कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर तेरा पंथ महिला मंडल और बालको मेडिकल सेंटर की ओर मुफ्त स्क्रीनिंग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 4 फरवरी को किया जा रहा है। शिविर 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से जतन देवी डागा स्कूल सिविल लाइंस रायपुर में लगेगा। शिविर में शामिल होकर कोई भी कैंसर से संबंधित परामर्श ले सकता है।

तेरा पंथ महिला मंडल की नेहा ने बताया कि कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी के प्रति जागरूकता हमारे समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह स्वास्थ्य शिविर एक स्वस्थ जीवन की शुरुआत का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे हम स्वस्थ सामाजिक उत्थान की दिशा में एक सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को स्क्रीनिंग के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाने का है। हम चाहते हैं कि सभी महिलाएं इस अवसर का उपयोग करें और अपनी स्वास्थ्य की देखभाल में सक्रिय रूप से भागीदार बनें।

कैंसर के खिलाफ यह लड़ाई लड़ने के लिए हमें आपके साथ और समर्थन की आवश्यकता है। हम सभी को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। आपसे मिलकर हमें गर्व होगा और हम एक स्वस्थ समाज की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। हम आपसे सक्रिय भागीदारी के लिए अनुरोध करते हैं।