रायपुर

रायपुर प्रेस क्लब चुनावः अध्यक्ष सहित सात पदों के लिए ये 37 प्रत्याशी मैदान पर

रायपुर। राजधानी रायपुर के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन रायपुर प्रेस क्लब में चुनावी माहौल बना हुआ है। 5 साल बाद क्लब के पदाधिकारियों के लिए 17 फरवरी को मतदान होना है। प्रत्याशियों ने पैनल बनाकर लगातार बैठक और जनसंपर्क का दौर शुरू कर दिया है। वहीं सोशल मीडिय में भी प्रत्याशी जमकर अपना प्रचार-प्रसार कर रहे है। इसके साथ अखबारों के दफ्तर में जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है। पहली बार तीन महिला सदस्यों ने भी चुनाव लड़ने में रुचि दिखाई है।

रायपुर प्रेस क्लब में हो रहे इस चुनाव में कुल 7 पदों के लिए 37 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। अध्यक्ष पद के लिए अनिल पुसदकर, संदीप पुराणिक, सुकांत राजपूत, प्रफुल्ल ठाकुर, दामू आम्बेडारे, नितिन चौबे और सुखनंदन बंजारे मैदान में है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अजीत परमार, दिलीप साहू, विनय कुमार घाटगे, बृजनारायण साहू, संदीप शुक्ला और मनोज कुमार नायक ने नामांकन भरा है।

इसके साथ महासचिव पद के लिए दीपक पांडे, महादेव तिवारी , मोहन तिवारी, वैभव शिव पांडेय , सुधीर तंबोली और सुखनंदन बंजारे ने पर्चा भरा है। संयुक्त सचिव के दो पद के लिए तृप्ति सोनी, प्रदीप चंद्रवंशी, श्रीमती रेणु नंदी, लक्ष्मण लेखवानी, बमलेश्वर सोनवानी, भावना झा, शुभम वर्मा, नदीम मेमन , उमेश यादव, बमलेश्वर ( अरविंद) सोनवानी और श्रवण यदु मैदान में है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए कोरलैय्या राव, सनत तिवारी (कल्लू महाराज), रमन हलवाई , नदीम मेमन , सरनजीत सिंह तेतरी, डॉ अनिल द्विवेदी और स्टार जैन ने पर्चा भरा है।