तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर.... मौके पर 3 की मौत, एक गंभीर
रायपुर। राजधानी रायपुर में रफ्तार ने तीन जिंदगियां छीन ली। यहां तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वही एक अन्य युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर से बैलाडीला के लिए यात्री बस रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान बस के चालक ने दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में लिया। बस की चपेट में आने से बाइक चार युवकों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक को गंभीर चोट आई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे का शिकार हुए मोहित साहू, राजू सिंह और सागर यादव है। वहीं घायल युवक का नाम जशदीप पाल बताया जा रहा है। सभी अभनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो कि देर रात काम से लौटने के दौरान इस भीषण हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस दुर्घटना पर एफआईआर दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।