रायपुर

छत्तीसगढ़ इनोवेशन और इन्क्यूबेशन सेंटर का रविवि कुलपति, प्रोफेसर और विद्यार्थियों ने किया निरीक्षण

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल के निर्देशन में प्रोफेसर और विद्यार्थियों ने सिटी सेंटर माल में स्थित छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ इनोवेशन और इन्क्यूबेशन सेंटर (आईएनसी) का निरीक्षण करने के साथ उच्च शिक्षा सचिव प्रसन्ना से मुलाकात की।

36 आईएनसी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय से उपजे सक्षम आइडियाज को इंडस्ट्रीज टाईअप के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। इन्क्यूबेशन सेन्टर बच्चों के स्कूल किंडर गार्डन की तरह होना चाहिए। जहां ग्रोथ का पूरा ध्यान दिया जा सके। इन्क्यूबेशन सेंटर में स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाता हैझ स्टार्ट अप इकोसिस्टम डेवेलप किया जाता है, प्रोडक्ट को मारकेट रेडी के साथ मारकेट लिंकेज और फंडिंग की व्यवस्था होती है।

इस अवसर में उच्च शिक्षा सचिव प्रसन्ना एवम 36 आईएनसी की टीम के साथ  रविवि  के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल, इन्नोवशन और इन्क्यूबेशन सेन्टर की टीम, प्रोफेसर  और विद्यार्थी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि कैसे स्टूडेंट, 36 आईएनसी का लाभ ले सकते हैं। सचिव ने बताया कि विद्यालयों द्वारा पोषित नवीन आइडियाज को बाजार में लाने में 36 आईएनसी मदद करेगा। उन्होंने अपने ऑफिस के विभिन्न सुविधाओं के बारे में विभागाध्यक्ष एवं स्टूडेंट को बताया। जिसमें उन्होंने आइडिया लैब एवं मेडिकल इक्विपमेंट दिखाए जो कि 36 आईएनसी के ही टीम के द्वारा बनाए गए है।

कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल ने बताया कि अभी हाल में  पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में सेक्शन 8 कंपनी " पीआरएसयू इन्नोवशन टेक्नोलॉजी एंड इंट्रप्रेनेरशिप फॉउंडेशन"बनाई गई है।  36 आईएनसी के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग भी किया जाएगा।

अंत में रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से गए छात्रों ने अपने द्वारा बनाये गए इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया और कैसे उसे स्टार्ट अप का रूप दे सकते है, जानकारी हासिल की। प. रविवि के कुलपति जी ने रविवि एवम महाविद्यालयो में 36 आईएनसी की एक दिवसीय वर्कशॉप कराने की बात की कही।