श्रीराम लला दर्शन योजनाः 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम रवाना
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार भगवान श्रीराम के दर्शन कराने के लिए छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में भेज रही है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने श्री रामलला दर्शन योजना का आज शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन योजना के स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।