रायपुर

बारिश से राजधानी हुई सराबोर.... आंधी-तूफान का अलर्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। रायपुर के आस-पास के इलाकों में कल रात से ही बारिश हुई। अचानक हुई बारिश के चलते तापमान में कमी महसूस की गए है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना बताई गए है। बारिश हुई है और तापमान में कमी आइ इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है ।

सुबह से ही रायपुर का मौसम ठंडा लग रहा है परन्तु उमस भी लग रही है | मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव , भाटापारा-बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर समेत अन्य जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश की जनता इस समय गर्मी से परेशान है। ऐसे में अगर बारिश ने गर्मी से थोड़ा रहत दिलाए है |